सोशल संवाद / जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर और कोल्हान की रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें टाटानगर से बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन, वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो, स्टेशन पर चार नए प्लेटफॉर्म व गम्हरिया-आदित्यपुर के बीच चौथी रेल लाइन का निर्माण प्रमुख हैं।
यह भी पढे : डूबने से बचाव को हर जिले में दो-दो गोताखोर होंगे तैनात
सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेल मंत्री से कहा कि गम्हरिया और आदित्यपुर के बीच चौथी रेल लाइन बनने से ट्रेनों के परिचालन में होने वाली देरी कम होगी। उन्होंने रेलवे बोर्ड में लंबित टाटानगर वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो के प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी देने का भी आग्रह किया।
सांसद ने टाटानगर स्टेशन पर चार नए प्लेटफॉर्म बनाने, प्रस्तावित सैटेलाइट रेलवे स्टेशन के निर्माण में तेजी लाने, चांडिल-नीमड़ी-बोड़ाम-पटमदा-कटिन-बांदवान रेल लाइन को पुरुलिया-झाड़ग्राम रेल लाइन से जोड़ने समेत कई मांग उठाई।










