MS Dhoni ने पतरातू में मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन, मोटर बोट से पहुंचे आइलैंड

By Riya Kumari

Published :

Follow
MS Dhoni ने पतरातू में मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन, मोटर बोट से पहुंचे आइलैंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को झारखंड के पतरातू में पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। धोनी अपनी पत्नी और करीबी दोस्तों के साथ पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने खूबसूरत पहाड़ियों और झील के बीच कुछ यादगार पल बिताए।

यह भी पढे : CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

जानकारी के अनुसार, धोनी गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे पतरातू पहुंचे और शाम 7:15 बजे तक वहां रहे। इस दौरान वह मोटर बोट से पतरातू डैम के बीच स्थित आइलैंड पर पहुंचे। इसी आइलैंड पर पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया गया। उनके साथ करीबी दोस्त सीमांत लोहानी उर्फ चिटू और रंजन कुमार भी मौजूद थे।

धोनी की एक झलक पाने के लिए जुटे प्रशंसक

धोनी के पतरातू पहुंचने की खबर फैलते ही स्थानीय युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी। प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटर के साथ तस्वीर खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्साहित दिखे। धोनी ने भी प्रशंसकों से मुलाकात की और उन्हें निराश नहीं किया।

करीब साढ़े तीन घंटे पतरातू में बिताने के बाद धोनी अपने साथियों के साथ रांची के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे से एक बार फिर पतरातू लेक रिजॉर्ट और झारखंड के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती चर्चा में आ गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version