Dr Abhishek Child Care

2 बच्चों के पापा है मुनव्वर फारूकी, पत्नी ने शेयर की फैमिली फोटो ,बताया मेरी ज़िंदगी

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
2 बच्चों के पापा है मुनव्वर फारूकी, पत्नी ने शेयर की फैमिली फोटो
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिग बॉस 17′ के विजेता मुनव्वर फारूकी अपने अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी महजबीन ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों के साथ फोटोज शेयर की हैं। मुनव्वर फारूकी ने महजबीन से दूसरी शादी की है। दोनों ने शादी की ऑफिशियल फोटोज अब तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं और ना ही अनाउंस किया। बता दें कि मुनव्वर फारूकी का पहली शादी से एक बेटा है और महजबीन की भी पहली शादी से बेटी है।

कब हुई थी मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की शादी

बता दें कि मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला ने 26 मई को शादी 2024 रचाई थी। दोनों की मुलाकात हिना खान के जरिए हुई थी। मुनव्वर फारूकी की पत्नी मेहजबीन कोटवाला की फोटोज देख कहा जा सकता है कि वह फोटो किसी बर्थडे सेलिब्रेशन में ली गई थी। मेहजबीन कोटवाला ने अपनी बेटी और मुनव्वर के बेटे के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी।” फोटो में तीनों के चेहरे पर खुशी देखि जा सकती है । फोटो में मेहजबीन कोटवाला बेहद खूबसूरत लग रही थी , साथ ही उनकी बेटी की क्यूटनेस ने भी लोगों का खूब दिल जीता।

आपको बता दें कि मुनव्वर और महजबीन की शादी की खबर अचानक आई थी। किसी को नहीं पता चला कि दोनों कब रिलेशनशिप में आए और कब शादी की। शादी के कुछ दिन बाद दोनों की साथ में फोटोज सामने आई थीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator