सोशल संवाद / डेस्क : टीवी का पॉपुलर शो Naagin 7 इन दिनों अपने एक बड़े VFX ब्लंडर को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में एक सीन में एडिटिंग की बड़ी गलती सामने आई, जहां ब्लू स्क्रीन साफ नजर आ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और दर्शकों ने शो को जमकर ट्रोल किया।

यह भी पढे : Met Gala 2026 में छाए भारतीय सितारे: ईशा अंबानी से करण जौहर तक रेड कार्पेट पर दिखा ग्लैमर

Naagin 7 क्या हुई गलती?
एक एक्शन सीन में, जहां नागिन का ड्रैगन से सामना दिखाया गया था, वहां VFX पूरी तरह एडिट नहीं किया गया था। बैकग्राउंड में ब्लू स्क्रीन और वायर तक नजर आ रहे थे, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए।
एकता कपूर का रिएक्शन
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया और मजाकिया अंदाज में “Exactly” लिखकर गलती को स्वीकार किया।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
इस गलती के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे “raw footage” बताया और शो की क्वालिटी पर सवाल उठाए।
Naagin 7 जैसे बड़े शो में इस तरह की तकनीकी चूक ने दर्शकों को निराश किया है। हालांकि, मेकर्स ने इसे हल्के अंदाज में लिया है, लेकिन अब फैंस को आगे बेहतर क्वालिटी की उम्मीद है।










