Dr Abhishek Child Care

नेशनल हॉकर फेडरेशन ने उपायुक्त महोदया को ज्ञापन सौंपा उजाड़ीकरन की प्रक्रिया का जताया विरोध

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : नेशनल हॉकर फेडरेशन के जिला महासचिव उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि पथ विक्रेता(जीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय विनियमन)अधिनियम, 2014 का अनुपालन नही किया गया । कानून के अनुसार अध्याय – 4 18.1 एवं 18.3 के नियमो का पालन नही किया गया । तीस दिनों की न तो नोटिस दी गई और ना ही टाउन वेंडिंग कमिटी की बैठक में पारित की गई ।

27 दुकाने बनाई गई है और सैकड़ो दुकानदारों की दुकाने तोड़ी गई है । किनके आदेश से तोड़ी गई यह सवाल है ?? अब केवल लीपापोती का काम किया जा रहा है । जितने भी दुकानदार वहाँ दुकान लगाते थे तोड़ने से पहले सभी दुकानदारों को बसाने के लिए नियमानुसार कोई योजना नही बनाई गई।

बाइक , कार आदि की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है इसलिए सड़को का चौड़ीकरण किया जाता है ना कि गाड़ियों को प्रतिबंधित किया जाता है उसी प्रकार पथ विक्रेताओ का उजाड़ीकरन नही वेंडिंग जोन एवं वेंडिंग मार्केट में बसाया जाना चाहिए ।

दुकानों को तोड़ने के लिए 1 दिन में ही योजना बन गई पर कानून बने 9 साल एवं स्किम बने 6 साल हो गए जमशेदपुर में एक भी वेंडर मार्केट नही बना ।

नेशनल हॉकर फेडरेशन एवं जमशेदपुर के सभी फुटपाथ दुकानदार कानून की रक्षा , अपना अधिकार लेने के लिए आंदोलन रत रहेंगे सड़क से सदन अपनी मांगों को रखेंगे न्याय के लिए हाईकोर्ट तक जाएंगेइस कार्यक्रम में सैकड़ो पथ विक्रेता शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version