Advertisement 1
Advertisement 2

जुगसलाई में जनसमस्याओं के समाधान के लिए नौशीन खान का बड़ा कदम, 9 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

By Riya Kumari

Published :

Follow
जुगसलाई में जनसमस्याओं के समाधान के लिए नौशीन खान का बड़ा कदम, 9 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद की तीसरी बोर्ड बैठक अध्यक्ष नौशीन खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनसमस्याओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़े 9 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

यह भी पढे : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रिहायशी इलाकों से थोक कारोबार हटाने का प्रस्ताव

अध्यक्ष नौशीन खान ने रिहायशी इलाकों में संचालित थोक कारोबार और बड़े वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि इससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या कम हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से थोक कारोबार के लिए अलग स्थान निर्धारित करने का प्रस्ताव भी रखा।

1.83 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

बोर्ड बैठक में शिव घाट रोड की 1.83 एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव के अनुसार यहां ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र, बच्चों के लिए खेल मैदान और पार्क विकसित करने की योजना है।

सफाई व्यवस्था में सुधार पर जोर

जुगसलाई की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नई सफाई एजेंसी के चयन हेतु जल्द निविदा जारी करने की मांग की गई। इसके साथ ही नालियों की नियमित सफाई के लिए अलग एजेंसी नियुक्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

पानी की समस्या दूर करने की तैयारी

पेयजल व्यवस्था को लेकर शहरी जलापूर्ति योजना का औपचारिक रूप से प्रबंधन संभालने, जल शोधन संयंत्र के लिए नई रखरखाव एजेंसी नियुक्त करने और एमई स्कूल रोड की जर्जर पानी की टंकी की जगह नई टंकी बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

बाढ़ से बचाव के लिए स्लुइस गेट

बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए गरीब नवाज कॉलोनी, हबीब नगर, इस्लाम नगर और शिव घाट रोड के बड़े नालों पर स्लुइस गेट बनाने का प्रस्ताव भी बोर्ड के सामने रखा गया।

इसके अलावा वार्ड संख्या 13 में हजरत अब्दुल वाहिद हकीम शाह की मजार के ऊपर हॉल/कमरे के निर्माण तथा वार्ड संख्या 3 में जुगसलाई ओवरब्रिज के नीचे स्थित मैदान को रेलवे प्रशासन के सहयोग से बच्चों के लिए बेहतर बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।

पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत का आश्वासन

नौशीन खान ने कहा कि जुगसलाई के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूजा त्योहारों से पहले जुगसलाई की प्रमुख सड़कों की मरम्मत और जरूरी कार्य पूरे कराने का प्रयास किया जाएगा।

‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत दिया गया प्रशिक्षण

बोर्ड बैठक से पहले जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026’ के तहत प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान सहित परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान नए 4-बिन कचरा पृथक्करण सिस्टम के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। लोगों को गीले कचरे, सूखे एवं पुनर्चक्रण योग्य कचरे, सैनिटरी कचरे और घरेलू खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने स्वच्छता की शपथ ली और 1 अक्टूबर को श्रमदान में भाग लेने पर जोर दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator