Advertisement 1
Advertisement 2

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने जेमको स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह की 119वीं जयंती 28 सितंबर 2026 को मनाई गई।

यह भी पढे : 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, 3 दिन सामान्य रहेगा कामकाज

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह गिल समेत अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगत सिंह के साहस, बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश नेता रविंद्र सिंह रिंकू, बलबीर सिंह बबलू, अमरदीप सिंह भाटिया, बलजीत सिंह, वरयाम सिंह, दलजीत सिंह और साहिब सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और उनका बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कम उम्र में ही देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 28 सितंबर को देशभर में उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator