Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बोलानी में NCC कैडेट्स ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली, दिया जागरूकता संदेश

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बड़बिल (ओडिशा) के बड़बिल तहसील अंतर्गत बोलानी टाउनशिप स्थित डीएवी विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय के शिक्षक सह एनसीसी ऑफिसर प्रीति रंजन नंद के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे एक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्या राजश्री महापात्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढे : Royal Farewell Ceremony Celebrates Legacy, Leadership and New Beginnings

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह रैली डीएवी पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए बोलानी बस स्टैंड तक गई। तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने बोलानी बस स्टैंड एवं विवेकानंद चौक पर एकत्र होकर आवागमन कर रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखे बोर्ड हाथों में लेकर राहगीरों को जागरूक किया। साथ ही सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर रहे वाहन चालकों को “सुरक्षा दूत” नामक पत्र प्रदान किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator