Responsive Full Width Slider

नीरज चोपड़ा का 9 सेंटीमीटर से टूटा गोल्ड का सपना, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर; रमेश पाथिराजे बने नंबर-1

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
नीरज चोपड़ा का 9 सेंटीमीटर से टूटा गोल्ड का सपना, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर; रमेश पाथिराजे बने नंबर-1

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लॉजेन डायमंड लीग 2026 में बेहद करीबी मुकाबले के बाद दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने 88.05 मीटर का सीजन-बेस्ट थ्रो किया, लेकिन श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिराजे ने 88.14 मीटर का थ्रो कर उन्हें महज 9 सेंटीमीटर से पीछे छोड़ दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़े : सचिन तेंदुलकर से बेहतर विराट कोहली? AB डिविलियर्स के बयान ने छेड़ी नई बहस

नीरज का दूसरा प्रयास उनका सबसे बेहतरीन रहा और इसी के साथ वह कुछ समय के लिए प्रतियोगिता में नंबर-1 पर पहुंच गए थे। हालांकि, पाथिराजे ने इसके तुरंत बाद 88.14 मीटर का थ्रो कर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दोनों में से कोई भी खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर सका।

इस मुकाबले में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

खास बात यह है कि 2026 में नीरज और पाथिराजे के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी और तीनों बार श्रीलंकाई खिलाड़ी ने बाजी मारी है। हालांकि, लॉजेन में नीरज का 88.05 मीटर का प्रदर्शन इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ रहा।

इस दूसरे स्थान के साथ नीरज को डायमंड लीग फाइनल की क्वालिफिकेशन रेस में अहम अंक भी मिले हैं। वहीं पाथिराजे लगातार शानदार फॉर्म में हैं और नीरज के लिए इस सीजन में एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---