सोशल संवाद / डेस्क : NEET UG 2026 Re-Exam की नई तारीख घोषित होने के बाद लाखों छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती दोबारा तैयारी को सही दिशा देना है। परीक्षा रद्द होने के बाद कई स्टूडेंट्स तनाव और कन्फ्यूजन में हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही रणनीति अपनाकर कम समय में बेहतर तैयारी की जा सकती है।
यह भी पढे : NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगी
अगर आप भी NEET री-एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो ये जरूरी टिप्स आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।

NCERT Revision पर सबसे ज्यादा फोकस करें
NEET परीक्षा में ज्यादातर सवाल NCERT आधारित होते हैं। ऐसे में Physics, Chemistry और Biology की NCERT किताबों का बार-बार रिवीजन करना बेहद जरूरी है। खासकर Biology में NCERT की लाइन-टू-लाइन तैयारी अच्छे स्कोर में मदद कर सकती है।
Mock Test और Previous Year Papers जरूर हल करें
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना Mock Test देने से समय प्रबंधन बेहतर होता है और कमजोर टॉपिक्स की पहचान होती है। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने में आसानी होती है।
Time Management पर दें विशेष ध्यान
कम समय में ज्यादा तैयारी करने के लिए टाइम टेबल बनाना जरूरी है। हर विषय के लिए अलग समय तय करें और कठिन टॉपिक्स को प्राथमिकता दें। लगातार लंबे समय तक पढ़ाई करने के बजाय छोटे-छोटे ब्रेक लेना भी फायदेमंद रहेगा।

कमजोर विषयों पर ज्यादा मेहनत करें
कई छात्र सिर्फ पसंदीदा विषयों पर ज्यादा समय देते हैं, जिससे बाकी विषय कमजोर रह जाते हैं। ऐसे में जिन टॉपिक्स में बार-बार गलती हो रही है, उन पर अतिरिक्त फोकस करें।
सोशल मीडिया और तनाव से दूरी बनाएं
री-एग्जाम को लेकर सोशल media पर कई तरह की अफवाहें और चर्चाएं चल रही हैं। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखें।
हेल्दी रूटीन अपनाना भी जरूरी
अच्छी तैयारी के लिए पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और नियमित ब्रेक लेना जरूरी है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा तो पढ़ाई में फोकस भी बढ़ेगा।
Positive Mindset बनाए रखें
परीक्षा दोबारा होने से कई छात्रों का आत्मविश्वास प्रभावित हुआ है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं बल्कि खुद को और बेहतर तैयार करने का है। सकारात्मक सोच और लगातार अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर छात्र सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें, तो NEET UG 2026 Re-Exam में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।











