Responsive Full Width Slider

NEET UG Result 2026: झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने हासिल की बेहतरीन रैंक

By Riya Kumari

Published :

Follow
NEET UG Result 2026: झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने हासिल की बेहतरीन रैंक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के परिणाम में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक और ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह भी पढे : झारखंड में मानसून सुस्त अब भी 41 फीसदी वर्षा कम

रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता राज्य के टॉपर बने हैं। उन्होंने 99.97 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 455 हासिल की। वहीं, रांची के ज्ञानेंद्र गर्व ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए AIR 676 प्राप्त की।

इस वर्ष के परिणामों में झारखंड के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता हासिल की है। सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्रों के बेहतर प्रदर्शन से राज्य में मेडिकल शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और गुणवत्तापूर्ण तैयारी का संकेत मिलता है।

देशभर में इस बार NEET UG 2026 में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा और सफल उम्मीदवारों में महिलाओं की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।

अब सफल अभ्यर्थियों की नजर मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया पर है। योग्य उम्मीदवार अखिल भारतीय कोटा (AIQ) और राज्य कोटा के तहत एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट