Responsive Full Width Slider

आज से ‘Crime Patrol’ का नया सीजन, अजय देवगन करेंगे होस्टिंग; जानिए कब और कहां देखें

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
आज से ‘Crime Patrol’ का नया सीजन, अजय देवगन करेंगे होस्टिंग; जानिए कब और कहां देखें

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टीवी का पॉपुलर क्राइम शो ‘Crime Patrol’ एक नए अंदाज में लौट रहा है। शो के नए सीजन ‘Crime Patrol – Crime Ka Current Season’ में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन स्पेशल होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। शो का प्रीमियर आज, 31 अगस्त 2026 को होगा।

यह भी पढ़े : सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिर साथ, ‘घातक’ वाले अंदाज में दिखेगा नया एक्शन अवतार

अजय देवगन पहली बार टीवी पर इस तरह की होस्टिंग करते दिखाई देंगे। नए सीजन में वास्तविक घटनाओं से प्रेरित अपराध की कहानियां दिखाई जाएंगी। साथ ही सोशल मीडिया, बदलती सामाजिक आदतों और इंसानी व्यवहार के अपराध पर पड़ने वाले असर को भी कहानी के जरिए समझाया जाएगा।

अजय देवगन शो में सीधे दर्शकों से जुड़ते नजर आएंगे और लोगों को डरने के बजाय सतर्क रहने का संदेश देंगे। अभिनेता ने शो से जुड़ने को जिम्मेदारी बताते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य अपराध की कहानियों के जरिए लोगों में जागरूकता और सतर्कता बढ़ाना है।

कब और कहां देखें?

‘Crime Patrol – Crime Ka Current Season’ का प्रीमियर 31 अगस्त रात 10:30 बजे होगा। यह शो सोमवार से गुरुवार तक Sony Entertainment Television पर और Sony LIV पर स्ट्रीम होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट