Nishant Jaiswal बने Jharkhand Congress OBC Department के चेयरपर्सन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jharkhand Congress OBC Department

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निशांत जायसवाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़े : मणिपुरी संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी बोले- देश में बढ़ रहीं हिंसक घटनाएं, पूर्वोत्तर के लोगों समेत कई समुदाय इसका सामना कर रहे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार आनंद ने निशांत जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जायसवाल अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के जरिए प्रदेश में ओबीसी विभाग को और मजबूत करेंगे।

ओबीसी समाज की आवाज को मिलेगी मजबूती

अश्विनी कुमार आनंद ने कहा कि निशांत जायसवाल को मिली जिम्मेदारी झारखंड के ओबीसी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज अपने अधिकार, सम्मान, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को लेकर मजबूत और संगठित आवाज की उम्मीद करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि निशांत जायसवाल के नेतृत्व में ओबीसी विभाग इन मुद्दों को और मजबूती से उठाने का काम करेगा।

जिला से पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

अश्विनी कुमार आनंद के मुताबिक, नई जिम्मेदारी के तहत ओबीसी विभाग को जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने से ओबीसी समाज के बीच कांग्रेस की पहुंच और भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

निशांत जायसवाल के सफल कार्यकाल की कामना

अश्विनी कुमार आनंद ने निशांत जायसवाल के सफल और गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस का ओबीसी विभाग नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

निशांत जायसवाल की नियुक्ति को आगामी दिनों में झारखंड कांग्रेस के ओबीसी संगठन को विस्तार देने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version