July 27, 2024 8:53 am
Search
Close this search box.

नीतीश ने अनैतिकता की हद पार कर दी : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद/जमशेदपुर : नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिलाकर नैतिकता की हदे  पर कर दी है उनमें नैतिकता नाम की चीज नहीं है। बिहार की जनता उन्हें लोकसभा और विधानसभा में सबक सिखा देगी। वास्तव में उनका नाम पलटू राम रखा गया है और उन्होंने साबित कर दिया कि कुर्सी और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं सामाजिक न्याय का बलि चढ़ा सकते हैं। नीतीश ने कहा था कि मर जाएंगे मगर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे इस तरह कुर्सी की लालच में हदे  पर कर देना उनकी फितरत में है उन्होंने जनता के समक्ष अपना विश्वास खो  दिया है।

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर एनडीए के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का तीसरी बार शपथ लेना अनुचित है। भाजपा और जदयू ने कुर्सी के लिए हाथ मिलाकर जनता के साथ विश्वास घात किया है जनता माफ नहीं करेगी। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जदयू का सफाया हो जाएगा। शहर के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आगे कहा कि सजा देने का काम जनता के हाथ में है जनता की अदालत में नीतीश कुमार को जरूर सजा मिलेगी।

सामाजिक न्याय के पक्षधर जनता कदापि माफ़ नहीं करेगी। बिहार की जनता से अपील है कि नीतीश कुमार को सबक सिखा कर राजनीतिक से उनका विदाई समारोह कर दे। नीतीश को साथ मिलने से भाजपा की भी किरकिरी हो रही है आगामी चुनाव में इसका नतीजा देखने को मिलेगा नीतीश के चले जाने से भी इंडिया गठबंधन में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राजनीतिक जानकारों को पहले से आशंका थी कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंट के तौर पर इंडिया गठबंधन में काम कर रहे हैं जब उनकी मानसा पूरी नहीं हुई तो छोड़कर भाग गए।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी