Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गर्मी व अभिभावकों की शिकायत के बाद ट्रैफिक पुलिस अब 1 से 2:30 बजे नहीं करेगी ट्रैफिक चेकिंग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
no traffic checking between 1 and 230 pm गर्मी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: शहर में भीषण गर्मी और स्कूल छुट्टी के समय लगने वाले जाम से जूझ रहे बच्चों को राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अहम निर्णय लिया है। अब दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक शहर में वाहन जांच पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान जांच में लगे पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात कर ट्रैफिक मैनेजमेंट में लगाया जाएगा, ताकि स्कूली वाहन जाम में न फंसें और बच्चों को गर्मी में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: 7 लाख अनधिकृत मकानों को राहत, जी+2 भवन होंगे नियमित

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

निजी स्कूलों की छुट्टी के समय शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी जाम लग रहा था। करीब 3 हजार ऑटो और चारपहिया वाहनों के दबाव के बीच 70 से 75 स्कूली बसें भी सड़कों पर रहती हैं। इस कारण बसों और वैन में बैठे बच्चों को भीषण गर्मी में लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।

चौक-चौराहों पर तैनात जवान ट्रैफिक संभालेंगे

ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने सभी यातायात थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया कि इस अवधि में वाहन जांच पूरी तरह रोक दी जाए। जांच में लगे जवानों को अब चौक-चौराहों पर तैनात कर स्कूली वाहनों को प्राथमिकता के साथ जाम से निकालने का काम दिया गया है। साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर यातायात सुचारू रखने को कहा गया है।

स्कूल वाहनों के जाम में फंसने से बच्चों को गंभीर परेशानी हो रही थी, खासकर गर्मी में। इसे देखते हुए दोपहर में वाहन जांच रोककर ट्रैफिक को सुचारू करने पर फोकस किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator