झारखंड के 6,722 बूथों पर एक भी नया वोटर नहीं जुड़ा, रांची की स्थिति सबसे खराब; CEO ने जताई नाराजगी

By Sanjana Das

Published :

Follow
झारखंड के 6,722 बूथों पर एक भी नया वोटर नहीं जुड़ा, रांची की स्थिति सबसे खराब; CEO ने जताई नाराजगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य के 6,722 मतदान केंद्रों पर अब तक एक भी नए मतदाता का फॉर्म-6 नहीं मिला है। इस स्थिति पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को बूथवार समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढे : Deoghar Cyber Crime: जामताड़ा के बाद देवघर बना साइबर ठगी का गढ़, गांव-गांव फैला नेटवर्क

सबसे खराब स्थिति रांची की है। जिले के 1,209 मतदान केंद्रों पर अभी तक नए मतदाता का एक भी आवेदन नहीं मिला है। इसके बाद पलामू के 592, हजारीबाग के 572, गिरिडीह के 416 और धनबाद के 392 बूथ ऐसे हैं, जहां एक भी फॉर्म-6 नहीं आया है।

15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

SIR के तहत 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया गया था। इसके बाद पात्र नागरिकों से नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के जरिए आवेदन लिए जा रहे हैं। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल के होने वाले पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।

स्कूल-कॉलेजों में भी चलेगा अभियान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों और BLO को घर-घर जाकर नए और युवा मतदाताओं की पहचान करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेजों में भी विशेष अभियान चलाकर युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने को कहा गया है।

CEO ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। अधिकारियों को फॉर्म-6 मिलने से लेकर उसके डिजिटाइजेशन और आगे की प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version