Dr Abhishek Child Care

अब जियो सिनेमा पर IPL देखने के लिए देने होंगे पैसे !

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : जियो सिनेमा (Jio Cinema) रिलायंस इंडस्ट्री का ओटीटी प्लेटफॉर्म है और इसके पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के डिजिटल राइट्स हैं. अब इसके कंटेट के लिए आपको चार्ज देना पड़ सकता है. जियो सिनेमा IPL के अंत तक इसे शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

जैसा की आपको पता हैं कि देश भर में आईपीएल का खुमार चढ़ा है. इस सीजन मुकेश अंबानी ने आइपीएल क्रेज को और बढ़ा दिया. रिलाइंस जियो ने इस सीजन आईपीएल फैंस को एक खास सौगात दी कि वे जियो सिनेमा पर मैच फ्री में देख सकते हैं. रिलांयस जियो ने इससे रिकॉर्ड व्यूस भी प्राप्त किए. लेकिन जियो के तरफ से लोगों को निराश करने वाली खबर आयी है बता दें कि अब रिलायंस जियो भी जियो सिनेमा पर सब्सक्रीप्शन चार्ज लगाने की योजना बना रहा है. यह चार्ज कितने का होगा और कब से लागू होगा यह बात अभी स्पष्ट नहीं की गई है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस के मीडिया और सामग्री व्यवसाय की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि जियो सिनेमा के विस्तार के बाद शुल्क भी लेना शुरू कर देगा. हालांकि प्राइस को लेकर रणनीति अभी तय नहीं हुई है, जल्द ही इसे तय किया जाएगा. उन्होने कहा कि अगले महीने ipl क्रिकेट खत्म होने से पहले नए टाइटल पेश किए जाएंगे और तब तक दर्शक मुफ्त में मैच देख सकेंगे.

बढ़ते इंटरनेट एक्सेस के साथ भारत में संभावित दर्शकों की संख्या बहुत अधिक है. JioCinema ने अप्रैल में आईपीएल के शुरुआती में 1.47 बिलियन से अधिक वीडियो व्यूज प्राप्त किए और बुधवार को एक मैच के लिए 22 मिलियन दर्शक थे.

जियो सिनेमा पर 12 लैंग्वेज में कमेंट्री

आपको बता दें की IPL में इस बार स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश सहित 9 लैंग्वेज में और जियो सिनेमा पर 12 लैंग्वेज में कमेंट्री होगी। स्टार और जियो पर इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, मलयालम भाषाओं में कमेंट्री की जा रही हैं  जियो पर तीन अतिरिक्त भाषाओं पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी में भी कमेंट्री हो रही हैं ।

इसके साथ ही आपको बता दें IPLके मैच डिजिटल प्लेफॉर्म यानी मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा देखे जा रहे हैं। जबकि टीवी पर व्यूरशिप में गिरावट आई है। (BARC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार IPLकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन मैच देखने के प्लेटफॉर्म में बदलाव आया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version