सोशल संवाद/डेस्क : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। अब यूजर्स को इंस्टाग्राम पर अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखाई देंगी। इसके लिए कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के नए और बेहतर मॉडल इस्तेमाल किए हैं। ये मॉडल आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान कर उसे यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रिकमेंडेशन से हटा देंगे।
यह भी पढे: बिना कोडिंग और लैपटॉप के WhatsApp से बने 57 AI एजेंट, सिर्फ 35 मिनट में हुआ कमाल
नए सिस्टम के तहत अब AI मॉडल यूजर्स की शिकायत के बिना पोस्ट की जांच करेंगे। यह बदलाव रील्स, एक्सप्लोर और फीड में दिखने वाले उन पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते।
10 अक्टूबर को सरकार ने Meta को एडवाइजरी जारी कर इंस्टाग्राम-फेसबुक के रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम का रिव्यू करने को कहा था।
यूजर्स खुद भी कंटेंट कंट्रोल कर सकेंगे
इंस्टाग्राम पर यूजर्स नॉट इंटरेस्टेड विकल्प से पसंद नहीं आने वाली पोस्ट कम कर सकते हैं।
वहीं, सेंसेटिव कंटेंट कंट्रोल से संवेदनशील सामग्री को सीमित और हिडन वर्ड्स से आपत्तिजनक शब्दों और कमेंट्स को फिल्टर कर सकते हैं।
किशोरों के लिए अलग सुरक्षा व्यवस्था
इंस्टाग्राम ने किशोरों के लिए टीन अकाउंट्स की सुविधा दी है। इसमें 13+ कंटेंट सेटिंग के तहत उम्र के हिसाब से पोस्ट दिखाए जाते हैं और अतिरिक्त सुरक्षा नियम लागू रहते हैं। Meta का कहना है कि वह यूजर्स की प्रतिक्रिया के आधार पर अपने AI सिस्टम को लगातार बेहतर बनाएगा।











