---Advertisement---

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) का कार्यालय-पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र, चाईबासा एवं चक्रधरपुर में पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारू रूप से चुनाव कार्य का संचालन सुनिश्चित कराने के निमित्त आज पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा संयुक्त रूप से चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के तहत बूथ क्रमांक- 5/1 व 5/2 हेलेट प्राथमिक विद्यालय सेन टोला तथा बूथ क्रमांक- 10/1 व 10/2 वार्ड विकास केंद्र-सह-सामुदायिक भवन कुम्हरटोली और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के तहत बूथ क्रमांक- 4/1 व 4/2 राजकीयकृत राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय-चक्रधरपुर, बूथ क्रमांक- 5/1 व 5/2 रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय-चक्रधरपुर तथा बूथ क्रमांक- 8/1 व 8/2 शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय-चक्रधरपुर का निरीक्षण किया गया।

ये भी पढे : जमशेदपुर निकाय चुनाव 2026: बूथों पर भारी भीड़, धीमी प्रक्रिया से बढ़ीं कतारें

निरीक्षण के क्रम में दोनों वरीय पदाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्रों पर संचालित मतदान प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सीसीटीवी क्रियान्वयन, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आदि का बिंदुवार अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को तत्परता के साथ कर्तव्य निष्पादन हेतु संसूचित कर स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version