विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक के अंतिम दिन छात्रों ने सीखे तनावमुक्त जीवन के गुर

By Riya Kumari

Published :

Follow
विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक के अंतिम दिन छात्रों ने सीखे तनावमुक्त जीवन के गुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक आगाज 2026 के अंतिम दिन विद्यार्थियों को तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जीने के तरीके बताए गए। इस दौरान माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमारी संस्था के बीके कमल ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें मानसिक शांति के लिए कई आसान उपायों का अभ्यास कराया।

यह भी पढे : Jharkhand Vahan Portal: 30 हजार से ज्यादा आवेदन पेंडिंग, रजिस्ट्रेशन से NOC तक अटके काम

ओवरथिंकिंग से बचने की दी सलाह

बीके कमल ने विद्यार्थियों को ओवरथिंकिंग से बचने और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने मन और शरीर के संबंध को समझाते हुए कहा कि मन में नकारात्मकता होने का असर शरीर पर भी पड़ सकता है।

उन्होंने छात्रों से बीती बातों को बार-बार याद करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देने और एक समय में एक ही काम करने की सलाह दी। उनके अनुसार, गैरजरूरी बातों पर ध्यान देने से तनाव बढ़ता है।

मोबाइल एडिक्शन से बचने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल फोन की लत से बचने और एकाग्रता बढ़ाने के तरीके भी बताए गए। बीके कमल ने एंजाइटी, डिप्रेशन, स्ट्रेस और क्रोध के सामान्य लक्षणों की जानकारी देते हुए इनसे निपटने के उपायों का अभ्यास कराया।

उन्होंने कहा कि मन को मजबूत बनाकर तनाव को कम किया जा सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने लिए समय निकालने और खाली समय का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी।

रोजाना की गतिविधियों का कराया अभ्यास

विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने के लिए सुबह की कुछ आसान गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि खुशहाल रहने के लिए दूसरों पर ध्यान देने के बजाय खुद पर ध्यान देना भी जरूरी है

बीके कमल ने काम के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेने और उस दौरान वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी।

सोने से पहले कराया ग्रेटिट्यूड मेडिटेशन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रात में सोने से पहले ग्रेटिट्यूड मेडिटेशन करने का तरीका भी बताया गया। इसका उद्देश्य दिनभर की अच्छी चीजों को याद कर मन को शांत और सकारात्मक रखना था।

बीके कमल पिछले करीब 15 वर्षों से लोगों को मानसिक शांति और शांतिपूर्ण जीवन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

नजरिया तय करता है चुनौतियों का असर

कदमा से आईं ब्रह्माकुमारी संजू बहन ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में चुनौतियां आती हैं। इन चुनौतियों को हम किस तरह देखते हैं, यह हमारा नजरिया तय करता है। सकारात्मक सोच के साथ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना आसान हो सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version