Dr Abhishek Child Care

एनटीटीएफ में ‘टीचर्स डे’ के अवसर पर संस्थान में 10 वर्ष पूरे करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में टीचर्स डे समारोह आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में संस्थान में अपने 10 वर्ष सेवा देने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागेंद्र चौबे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों के जीवन में गुरु के महत्व को बताते हुए, सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नागेंद्र चौबे, प्राचार्य प्रीता जॉन,उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस का इतिहास बताते हुए कहा, शिक्षकों के अमूल्य योगदान के याद मे हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।सर्वप्रथम मेकाट्रॉनिक्स की श्रुति द्वारा भक्ति सॉन्ग पेश किया गया। इसके बाद आकाश द्वारा प्रस्तुत ग्रुप सॉन्ग एवं अनीशा और ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

एनटीटीएफ में 10 वर्ष से सेवा दे रहे शिक्षकों को इस विशेष दिन पर स्मृति चिन्ह दे सम्मानित किया गया,जिसमे दीपक सरकार, वीणा सिंह, शिल्पा कुमारी गुप्ता, एजाज अहमद, रंजीत कुमार, रितेश कुमार श्रीवास्तव शामिल है। दीपक ओझा एवम् टीम द्वारा प्रस्तुत ग्रुप सॉन्ग एवं दृश्य एंड टीम द्वारा प्रस्तुत नृत्य से कार्यक्रम का समापन किया गया।मौके पर स्मृति रखा हरीश,हरेश, पंकज ,प्रीति,मंजुला अनिल जावली,वरुण कुमार ,बी आचार्य,मिथिला,नेहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version