सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) समेत अन्य बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों के पास परमानेंट एजुकेशन नंबर (PAN) और 12 अंकों की APAAR ID होना अनिवार्य होगा। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में केवल उन्हीं छात्रों को शामिल किया जाएगा, जिनकी डिजिटल पहचान पूरी तरह तैयार होगी।
यह भी पढ़ें: SSC में 3003 पदों पर भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई
शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को पहले लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं और दस्तावेजों में त्रुटियों के कारण छात्रों को एक वर्ष की अतिरिक्त मोहलत दी गई है। अब स्कूलों ने कक्षा 9वीं से ही छात्रों का पंजीकरण और डिजिटल प्रोफाइल तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत छात्रों की PAN और APAAR ID बन चुकी है, जबकि शेष छात्रों के दस्तावेज सुधार का कार्य जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करना भी आसान हो जाएगा।









