रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे पप्पू यादव, भूपेश बघेल और जी. किशन रेड्डी

By Riya Kumari

Published :

Follow
रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे पप्पू यादव, भूपेश बघेल और जी. किशन रेड्डी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शनिवार को कई प्रमुख नेता उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और लोकसभा सांसद पप्पू यादव शामिल रहे। तीनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

यह भी पढे : मां की स्मृतियों को नमन, नेमरा में हेमंत सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल

Sunrise Enclave

भूपेश बघेल शनिवार सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव के लिए रवाना हुए। उन्होंने रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मां को खोने का दर्द असहनीय होता है। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति की कामना की।

पप्पू यादव भी शोक जताने पहुंचे

लोकसभा सांसद पप्पू यादव भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रांची पहुंचे। इसके बाद वह नेमरा के लिए रवाना हुए। रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026 को रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया था। 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट