Advertisement 2

साउथ बिहार में फर्स्ट क्लास कोच का एसी खराब होने पर भड़के यात्री

By Riya Kumari

Published :

Follow
साउथ बिहार में फर्स्ट क्लास कोच का एसी खराब होने पर भड़के यात्री
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का फस्र्ट एसी कोच एच-1 खराब होने से शनिवार को राउरकेला स्टेशन पर हंगामा हो गया। यात्री फर्स्ट एसी कोच में तत्काल सुधार की मांग कर रहे थे। यात्रियों के भड़कने की सूचना पर आरपीएफ के साथ विभिन्न विभागों के रेल अधिकारी ट्रेन के पास पहुंचे और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया, लेकिन एसी ठीक नहीं हुआ।

यह भी पढे : पश्चिम सिंहभूम में नए वोटरों के लिए सुनहरा मौका, 5 अगस्त से शुरू होगा नाम जोड़ने का अभियान

फर्स्ट एसी कोच में सुधार नहीं होने पर यात्री कोच बदलने की मांग करने लगे। इससे यात्रियों के हंगामे के कारण ट्रेन 5.16 बजे से शाम 6.30 बजे तक राउरकेला स्टेशन पर खड़ी होने से लेट होने लगी। हालांकि, रेल अधिकारियों ने टाटानगर स्टेशन पर सुधार या फिर अतिरिक्त कोच लगाने का आश्वासन देकर ट्रेन को राउरकेला से आगे बढ़ा दिया।

 इसके साथ ही चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय और टाटानगर स्टेशन को भी साउथ बिहार एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में खराबी की सूचना दी गई, ताकि आगे यात्रियों को परेशानी न हो। इधर, साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 4 घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची, जहां रेल अधिकारी और कर्मचारी फर्स्ट एसी कोच काटकर सेकेंड एसी कोच लगाने को तैयार थे। फर्स्ट एसी के बदले सेकेंड एसी लगाने का यात्रियों ने विरोध किया था लेकिन कोच की उपलब्धता नहीं होने के कारण यात्रियों ने फिर चुप्पी साध ली और ट्रेन आरा के लिए रवाना हो गई।

4 दिन राउरकेला से कांड्रा-सीनी होकर चलेगी साउथ बिहार

श्रावणी मेला के दौरान रेलवे ने साउथ बिहार एक्सप्रेस के परिचालन में अंशिक राहत देने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से बताया गया कि 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्स्प्रेस का 6, 13, 20 और 27 अगस्त को परिचालन होगा। हालांकि इन तिथियों पर ट्रेन टाटानगर स्टेशन से न होकर राउरकेला से कांद्रा-सीनी मार्ग पर चलेगी। इससे पहले रेलवे ने इस ट्रेन को 3 जुलाई से 13 नवंबर तक चल रहे रेलवे ब्लॉक के कारण प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को राउरकेला स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट करने का आदेश जारी किया है। वहीं, 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार भी 7, 14, 21 और 28 अगस्त को सामान्य मार्ग से संचालित होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version