Dr Abhishek Child Care

चक्रधरपुर प्रखंड के तुईया गांव में मागे पर्व का आयोजन के मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई मुख्य अतिथि के शामिल हुए

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोंडांग पंचायत के तुईया गांव में मागे पर्व का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी ग्रामीणों को मागे पर्व की बधाई और शुभकामना दिए।

हातु दिऊरि बोरता जामुदा अपने सहयोगियों के साथ जयरा स्थल में सिंगबोंगा के नाम से मुर्गे की बलि चढ़ा कर और ईली रासि अर्पित कर सभी ग्रामीणों के खुशहाली के लिए पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर कुलीतोंडांग पंचायत के मुखिया माजी जोंको ने ग्रामीणों से शांतिपूर्वक तरीके से पर्व मनाने की अपील किए।

उप मुखिया कुतलु ओमोंग ने अखड़ा में सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ विजय सिंह गागराई ने हातु मुंडा,दिऊरि और उसकी पत्नी तथा उसके सहयोगियों को धोती साड़ी और गंजी प्रदान कर सम्मानित किए। डॉ गागराई ने मांदर बजाकर लोगों को बड़े धूमधाम से अखड़ा में नाच -गान करने का हौसला अफजाई किए। इस अवसर पर ग्रामीण मुंडा सोमाय जामुदा, रामराई सामड,मुकरू हेंब्रम, सुरेश जोंकों, राफेल बांकिरा, बुधन सिंह सांडिल,पांडेया ओमोंग सहित कई ग्रामीण स्त्री पुरुष मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version