त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस प्रशासन, SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया औचक निरीक्षण

By Riya Kumari

Published :

Follow
त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस प्रशासन, SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया औचक निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जमशेदपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी में एंटी क्राइम चेकिंग कराई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढे : जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS उड़ीसा फोटो फेयर 2026’ के पोस्टर का विमोचन

वाहन जांच और एंटी क्राइम चेकिंग के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से वाहन जांच और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

आम लोगों से शालीन व्यवहार करने पर जोर

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को चेकिंग के दौरान आम जनता के साथ शालीनता से पेश आने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया के दौरान सतर्कता के साथ-साथ नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी जरूरी है।

संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की नजर

पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर निगरानी और जांच अभियान जारी रखने पर जोर दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version