जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS उड़ीसा फोटो फेयर 2026’ के पोस्टर का विमोचन

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS उड़ीसा फोटो फेयर 2026’ के पोस्टर का विमोचन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में ‘OPS उड़ीसा फोटो फेयर 2026’ के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने की। इस अवसर पर संस्था की गवर्निंग बॉडी, संस्थापक सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढे : 26वें CCQC-2026 में टाटा स्टील UISL ने जीते तीन गोल्ड अवॉर्ड, रोशन, क्रांति और रंकिणी टीम का शानदार प्रदर्शन

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयोजन को लेकर उत्साह जताया और फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच आपसी सहयोग एवं एकजुटता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव दलजीत सिंह, कार्यकारिणी सचिव राजेश चौहान और बलराम सरदार तथा कोषाध्यक्ष शिवशंकर गोराई मौजूद रहे।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में रंजीत सिंह गावरी, ओम प्रकाश शाह, हरि नारायण प्रसाद, रजनीश उपाध्याय, रवि कुशवाहा और नंदू रजक शामिल हुए।

संस्थापक सदस्यों ने भी लिया हिस्सा

इस अवसर पर एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों अशोक केसरी, मुकेश प्रसाद, रूपेश प्रजापति, बाबूलाल प्रसाद, शोमेन सरकार, महेश कुमार, परमजीत कुमार, उज्जवल दत्ता, टी. बालाजी राव और बीमलेश सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सदस्यों के प्रति जताया आभार

एसोसिएशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था ने अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए फोटोग्राफी समुदाय के विकास और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version