Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वर्चस्व की लड़ाई : स्टेशन के पास किन्नरों के विवाद से पुलिस सतर्क

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Police on Alert Following Dispute Between Transgender Individuals
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के आसपास किन्नरों की अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस और आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टेशन इलाके से किन्नरों के समूह को भगाया जा रहा है, क्योंकि एक महीने में किन्नरों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर मारपीट की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े : “वीर अब्दुल हमीद अमर रहे” के जयघोष से गूँजा नमन कार्यालय

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

5 सितंबर की घटना के बाद बागबेड़ा एवं जुगसलाई पुलिस के साथ आरपीएफ भी किन्नरों की हरकत पर नजर रखने लगी है। इससे स्टेशन चौक व चाईबासा बस स्टैंड के पास किन्नरों के पहुंचते सुरक्षा जवान सक्रिय होकर भगाते हैं, ताकि भविष्य में गुटीय संघर्ष की स्थिति नहीं बने। किन्नरों की स्टेशन क्षेत्र में अड्डेबाजी की शिकायतों स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे तक पहुंचती है। हालांकि, आरपीएफ किन्नरों को स्टेशन पर प्रवेश नहीं करने देती, जबकि स्टेशन के बाहर पुलिस सतर्क है।

जानकार बताते हैं कि, किन्नरों का समूह जुगसलाई पार्क के अलावा निर्माणाधीन पार्किंग, चाईबासा बस स्टैंड के पास गली व स्टेशन चौक पर एकत्रित होता है। इससे स्टेशन में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा है। पुलिस प्रयास कर रही है कि विवाद टालने के लिए किन्नरों के दोनों पक्षों को हटा दिया जाए।

किन्नरों के अड्डेबाजी की निगरानी हुई शुरू

सूचना के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने भी स्टेशन के आसपास अनावश्यक भीड़ की स्थिति पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इससे पुलिस ने अंधेरा होते स्टेशन चौक से चाईबासा बस स्टैंड तक गश्ती बढ़ा दी है। वहीं, किन्नरों के अड्डेबाजी की निगरानी कर रही है, जिससे यात्रियों की भीड़ को किन्नरों के विवाद होने से दिक्कत न हो और विधि-व्यवस्था कायम रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator