---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की गई तो जा सकती है नौकरी, टाटा स्टील सोशल मीडिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया गाइडलाइंस जारी की गई हैं. जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सोशल मीडिया आज लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, ऐसे में कर्मचारियों को ऑनलाइन व्यवहार में पारदर्शिता, जिम्मेदारी व संयम बनाए रखना आवश्यक है.

ये भी पढे : झारखंड के जलस्रोतों पर अवैध अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त, नदियां-तालाब हैं राज्य की जीवनरेखा

इसके तहत इंटरनेट मीडिया पर बिना पुष्ट के भ्रामक पोस्ट, गोपनीय दस्तावेज व बिना रजामंदी के किसी की फोटो साझा करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों की नौकरी भी जा सकती है.

टाटा स्टील जो गाइडलाइन जारी किया है उसमें स्पष्ट कहा गया है कि सभी कर्मचारी कंपनी के ‘ब्रांड कस्टोडियन’ हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की पोस्ट, टिप्पणी या जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतना जरूरी है कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें बिना पुष्टि के किसी खबर या संदेश को आगे न बढ़ाएं निर्देशों के अनुसार कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के लिए पूरी तरह जवाबदेह माना जाएगा साथ ही कंपनी की गोपनीय या स्वामित्व संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगायी गई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version