सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर शादी और रिसेप्शन का न्यौता दिया है।
यह भी पढे : IND vs NZ Final: भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास
कुलदीप और उनकी मंगेतर वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर चर्चा हो रही थी। पहले नवंबर में शादी की बात सामने आई थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब विश्व कप के बाद कुलदीप अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

मसूरी में होगा शादी समारोह
कुलदीप के पारिवारिक मित्र और कोच कपिल देव पांडेय के अनुसार, 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। इसके बाद उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में स्थित एक रिजॉर्ट में शादी का मुख्य समारोह होगा।
14 मार्च 2026 को कुलदीप और वंशिका सात फेरे लेंगे। इस शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कई देशों के क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई उद्योगपति, कोच और कुलदीप के करीबी पारिवारिक मित्र भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के मशहूर Hotel Centrum में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में Board of Control for Cricket in India और Uttar Pradesh Cricket Association के पदाधिकारियों के अलावा देशभर से कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।
कुलदीप यादव और वंशिका की लव स्टोरी
कुलदीप यादव और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के Kanpur के रहने वाले हैं। बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
वंशिका का जन्म कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा Life Insurance Corporation of India में कार्यरत हैं, जबकि वंशिका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रही हैं।









