---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी को मिलेगी नई उड़ान, पश्चिमी सिंहभूम में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में वर्ष 2027 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “तैयारी उड़ान की” अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा कार्यालय के तत्वावधान में टाटा कॉलेज, चाईबासा के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के सरकारी विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

यह भी पढे : मानगो स्वर्णरेखा तट का होगा सौंदर्याकरण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मनीष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को उपायुक्त ने दिया सफलता का मंत्र

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज की मेहनत केवल परीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में सफलता की मजबूत नींव बनेगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित दिनचर्या अपनाने, नियमित अध्ययन करने और उत्तर लिखने का लगातार अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि शिक्षक और अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई करें।

शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

उपायुक्त ने शिक्षकों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनकी भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर देते हुए बताया कि ‘प्रोजेक्ट परख’ के तहत नियमित जांच परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों का परीक्षा भय कम होगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शिक्षा केवल अंक नहीं, जिम्मेदार नागरिक बनने का माध्यम

पोड़ाहाट-चक्रधरपुर की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और भविष्य में अपने अनुभव से अन्य छात्रों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न नवाचारों, “प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम”, रक्तदान शिविर तथा तिथि भोज जैसे अभियानों की भी जानकारी दी।

परीक्षा की रणनीति और समय प्रबंधन पर हुआ मार्गदर्शन

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी, अध्ययन की प्रभावी रणनीति, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ नियमित तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

नशा मुक्ति, पल्स पोलियो और मतदाता जागरूकता का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पश्चिमी सिंहभूम को नशा मुक्त जिला बनाने, 28 जून को आयोजित पल्स पोलियो महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

यह कार्यशाला बोर्ड परीक्षा 2027 के विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, प्रेरणा और सही दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version