Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जोड़ा ट्रक ओनर्स एसोसिएशन चुनाव को लेकर नई टीम की तैयारी बैठक संपन्न

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Preparatory meeting held for the new team regarding the Joda Truck Owners
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल : जोड़़ा-बड़बिल क्षेत्र में कई लोग भारी वाहन और ट्रक खरीदकर इसी व्यवसाय के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से ट्रक मालिकों को वाहनों में लोडिंग समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : SIR : राज्य के 4606 वोटरों पर संदेह, आयोग ने दिया जांच का आदेश

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इन समस्याओं के समाधान और ट्रक मालिकों के हितों की रक्षा को लेकर जोड़़ा ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (JTOA) के आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ट्रक मालिकों को लेकर एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोड़़ा क्षेत्र के चर्चित व्यक्ति रंजीत महाकुड़ ने की।

बैठक में ट्रक मालिकों की विभिन्न समस्याओं, वाहनों की लोडिंग में आ रही परेशानियों और आगामी JTOA चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रंजीत महाकुड़ ने ट्रक मालिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से नई टीम गठित कर आगामी JTOA चुनाव में उतरने की बात कही।

उन्होंने कहा कि यदि नई टीम चुनाव में निर्वाचित होती है तो ट्रक मालिकों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और उनके हितों को प्राथमिकता देने के लिए काम किया जाएगा।

पूर्व पदाधिकारियों पर अनदेखी का आरोप

बैठक के दौरान कुछ ट्रक मालिकों की ओर से यह आरोप भी लगाया गया कि पूर्व में संगठन में निर्वाचित कुछ सदस्यों ने वाहन मालिकों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर ट्रक मालिकों में नाराजगी होने की बात कही गई।

JTOA चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

आगामी JTOA चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रहने के बीच नई टीम की इस तैयारी बैठक से जोड़़ा क्षेत्र में संगठनात्मक हलचल बढ़ गई है। चुनाव को लेकर ट्रक मालिकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।

अब सभी की नजर आगामी चुनाव पर है कि कौन-सी टीम कितनी मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरती है और ट्रक मालिकों का समर्थन किसके पक्ष में जाता है।

हालांकि, नई टीम ट्रक मालिकों का विश्वास जीतकर JTOA की कमान अपने हाथ में ले पाती है या नहीं, इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator