प्रेस क्लब के सदस्यों को मिलेगी निःशुल्क OPD सेवा, 13 चिकित्सक जुड़े; मेडिकल बुक लॉन्च

By Riya Kumari

Published :

Follow
प्रेस क्लब के सदस्यों को मिलेगी निःशुल्क OPD सेवा, 13 चिकित्सक जुड़े; मेडिकल बुक लॉन्च

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने महत्वपूर्ण पहल की है। क्लब ने अपने सदस्यों और उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा शुरू की है। इसके तहत संबंधित चिकित्सकों की OPD सेवा निःशुल्क मिलेगी। साथ ही विभिन्न जांच और उपचार में निर्धारित छूट का लाभ भी दिया जाएगा।

यह भी पढे : भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर भाजयुमो का हमला, नितिश कुशवाहा बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

इस सुविधा से जुड़ने के लिए अब तक 13 चिकित्सकों ने अपनी सहमति दी है। आने वाले समय में और चिकित्सकों, अस्पतालों तथा चिकित्सा संस्थानों को इस सुविधा से जोड़ने की तैयारी है।

मेडिकल बुक का किया गया विमोचन

शनिवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस सभागार में मेडिकल बुक विमोचन सह वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मेडिकल बुक का विमोचन किया।

इस दौरान डॉ. आर. कुमार, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. केतन वर्मा, डॉ. आर.के. सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, महासचिव विकास श्रीवास्तव और सह सचिव अमित तिवारी मौजूद रहे।

13 डॉक्टरों ने दी सेवा की सहमति

प्रेस क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल बुक क्लब के सदस्यों और उनके आश्रितों के लिए चिकित्सीय सुविधा लेने का माध्यम होगी। इसके जरिए संबंधित डॉक्टरों की OPD सेवा निःशुल्क प्राप्त की जा सकेगी।

इसके अलावा डॉक्टरों द्वारा निर्धारित जांच और उपचार पर भी सदस्यों को तय छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल 13 चिकित्सकों ने क्लब के साथ इस सुविधा से जुड़ने की सहमति दी है।

भविष्य में चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

जांच और फिजियोथैरेपी की सुविधा भी शामिल

प्रेस क्लब की इस स्वास्थ्य सुविधा में जांच और फिजियोथैरेपी को भी शामिल किया गया है। साकची स्थित ट्रू केयर, फर्स्ट स्टेप फिजियोथैरेपी और मानगो स्थित आर.के. फिजियोथैरेपी ने भी क्लब के सदस्यों और उनके आश्रितों को निर्धारित छूट दर पर सेवाएं देने की सहमति दी है।

इससे पत्रकारों और उनके परिवारों को सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ फिजियोथैरेपी जैसी सेवाओं में भी राहत मिल सकेगी।

अस्पतालों को भी जोड़ने का सुझाव

कार्यक्रम में डॉक्टरों ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना की। डॉ. राजीव ठाकुर ने इसे अच्छी और जरूरी शुरुआत बताया और भविष्य में इस सुविधा को और व्यापक बनाने का सुझाव दिया।

वहीं डॉ. आर. कुमार ने कहा कि इस सुविधा को अस्पतालों से भी जोड़ने की दिशा में पहल की जानी चाहिए। इससे जरूरत पड़ने पर क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

डॉ. केतन वर्मा और डॉ. आर.के. सिंह ने भी प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए इसे मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

‘अभी शुरुआत है, आगे और विस्तार होगा’

प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि जमशेदपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों और उनके आश्रितों के लिए विधिवत चिकित्सीय सुविधा शुरू करने वाला पहला प्रेस क्लब है। उन्होंने कहा कि यह अभी शुरुआत है और आने वाले समय में इसका और विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिक चिकित्सकों, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को इस सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

संजीव भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के अलग-अलग वर्गों की समस्याओं को सामने लाते हैं। ऐसे में क्लब की जिम्मेदारी है कि वह अपने सदस्यों के कल्याण और उनके परिवारों की जरूरतों का भी ध्यान रखे।

वरिष्ठ सदस्य को दी गई पहली मेडिकल बुक

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने क्लब के वरिष्ठ सदस्य जयनंदन शर्मा को पहली मेडिकल बुक प्रदान की। इसके साथ ही मेडिकल बुक के वितरण की औपचारिक शुरुआत हुई।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने चिकित्सीय सेवा के लिए सहमति देने वाले सभी डॉक्टरों और चिकित्सा संस्थानों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कुलविंदर सिंह, प्रमोद झा, अरविंद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, मनीष सिन्हा, आकाश, सानू, अजित, तारकेश्वर समेत प्रेस क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version