Dr Abhishek Child Care

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे वाषिर्क खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

By Riya Kumari

Published :

Follow
Prize distribution ceremony of annual sports competition
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आज दिनांक 24/05/2025 को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन मे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ,  जिसमें विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़े : साइबर अपराधियो के शिकार हुए बोलानी सेलकर्मी श्याम सुंदर मुंडा; साइबर ठगो ने जाल में फंसाकर हजारो रुपये उड़ाए

वार्षिक  खेलकूद प्रतियोगिता में एथलीट और नॉन एथलीट कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जैसे-

एथलीट

  1. 100 मि. रेस
  2. 200 मि. रेस
  3. 400 मि. रेस
  4. 800 मि. रेस
  5. रिले रेस 400मि.

नॉन एथलीट

  • शॉर्ट पुट
  • डिस्कस थ्रो
  • जैवलिन थ्रो
  • ब्लॉक बैलेंसिंग
  •  स्पून मार्बल
  • स्पून मार्बल‌ ब्लॉक के साथ
  • ऑरेंज ड्राइव
  • बैडमिंटन
  • कैरम
  • पिकल बॉल्स
  • बास्केटबॉल
  • कबड्डी इत्यादि।

इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने कहा कि इस तरह के खेलकूद से एक ओर जहां विद्यार्थियों को अच्छा स्वास्थ्य मिलता है वही उनमें दलीय भावना का भी विकास होता है जिससे उनमे एकजुटता भी बढती है ।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के डीन एडमिनिस्ट्रेशन जे राजेश, एच आर प्रबंधक रविकांत , स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ शैलेश सारंगी इत्यादि उपस्थित रहे। बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ के अतिरिक्त महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ भाव्या भूषण तथा सहायक प्राध्यापक समारोह मे उपस्थित थे। इस  समारोह मे खेल (स्पोर्ट्स) शिक्षक सूर्यजीत सिंह का योगदान उल्लेखनीय रहा ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator