Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सामान का वजन हुआ कम, कीमतें हुई ज्यादा

By Sanjana Das

Published :

Follow
सामान का वजन हुआ कम, कीमतें हुई ज्यादा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एफएमसीजी कंपनियां ग्राहकों पर महंगाई का दोहरा बोझ डाल रही हैं। रोजमर्रा के सामान की कीमतें बढ़ने के साथ-साथ उनके वजन भी कम किए जा रहे। नूडल्स, तेल, साबुन, चाय, शैंपू, पैक्ड आटा, टूथ पेस्ट जैसे सामान के न सिर्फ दाम बढ़े हैं, बल्कि उनके पैकेट का वजन भी कम किया गया है। जीएसटी के स्लैब में बदलाव के बाद कंपनियों ने तेजी से यह नया ट्रेंड अपनाया है।

यह भी पढे : IRCTC का बड़ा एक्शन: ट्रेनों से 8,349 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त, खाने-पीने की चीजों पर भी सख्ती

कारोबारियों के अनुसार बाजार में एफएमसीजी उत्पादों के बढ़ोतरी का मुख्य कारण कच्चे सामग्री की कीमतों में इजाफा है। अप्रैल से जून 2026 के बीच सात रुपये में मिलने वाले 35 ग्राम के मैगी नूडल्स पैक का वजन अब घटकर 32 ग्राम हो चुका है। इसी तरह दस रुपये कीमत का 52 ग्राम नूडल्स पैक का वजन 48 ग्राम और 15 रुपये कीमत का 75 ग्राम नूडल्स पैक का वजन 70 ग्राम हो चुका है। इसके पहले एक लीटर वाले रिफाइन का वजन 750 ग्राम और सरसो तेल का वजन 910 ग्राम से घटाकर 890 ग्राम किया जा चुका है। बिस्किट के 400 ग्राम पैक अब 375 ग्राम में मिल रहे हैं। पटना की दलदली मंडी में बिकने वाले मार्गों साबुन के पैकेट (100 ग्राम के पांच) में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका मूल्य 180 रुपये से बढ़ाकर 190 रुपये किया गया है।

बिस्किट के पैकेट में 10 ग्राम की कटौती

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

शहर के थोक व्यापारियों का दावा है कि सितंबर से पैकेट में बिस्किट की संख्या वही रहेगी, पर इसकी मोटाई कंपनियां कम कर देंगी। 100 ग्राम वाला बिस्किट पैकेट 90 ग्राम और 70 ग्राम वाला केक 60 ग्राम में बाजार में उतारने की बात सेल्स टीम ने कारोबारियों को बताई है। सौ ग्राम का चिप्स पैकेट 90 ग्राम का बिकेगा।

एक सप्ताह में 17 रुपये किलो बढ़ी चीनी की कीमत

चीनी की कीमत में 17 रुपये का इजाफा हुआ है। 48 रुपये किलो बिकने वाली चीनी बुधवार को 65 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गई है। गांधी नगर के किराना कारोबारी हर्ष शर्मा ने बताया कि पांच किलोग्राम आशीर्वाद आटा का पैकेट 232 रुपये से बढ़कर 250 रुपये किलोग्राम हो गया है। मैदा की कीमत में छह रुपये किलो का इजाफा हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator