Advertisement 2

जनता का विश्वास, बीजेपी का संकल्प – अमरप्रीत सिंह काले

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जनता का विश्वास, बीजेपी का संकल्प - अमरप्रीत सिंह काले
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज झारखण्ड राज्य में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होने के पश्चात, हाल ही में आए चुनावी सर्वे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर अपना समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद दिया है। अधिकतर सर्वे रिपोर्ट यह बताती है कि जनता ने बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़े : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनावी कार्यक्रम पर चुनाव नियमावली का किया गया प्रकाशन

जनता का यह विश्वास हमें प्रेरित करता है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाएं। भाजपा झारखंड के विकास और हर नागरिक के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता से कार्य करेगी, राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

झारखंड की जनता ने हमारे द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों और विकास के वादों को सराहा है।बीजेपी के लिए जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद हमारे संकल्प को और मजबूत करता है, भारतीय जनता पार्टी झारखंड के हर नागरिक का आभार प्रकट करती हैं।

चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आने हैं। हम सभी को इन परिणामों का संयम और धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए। हमें पूरा विश्वास है कि यह परिणाम झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नया कदम होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version