---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

सरायकेला में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की हुई गहन समीक्षा

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की हुई गहन समीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावाँ : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (वेयरहाउस) देवदास दत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश के साथ विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

यह भी पढे : माँ पहाड़ी की कृपा सभी पर बनी रहे – अमरप्रीत सिंह काले

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश एवं निकास रजिस्टर, डबल लॉक सिस्टम, सीलों की स्थिति तथा मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही वेयरहाउस में संधारित अभिलेखों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से सीधे जुड़ी हुई है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर विशेष सतर्कता और जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है।

वहीं राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता ने वेयरहाउस में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, प्रवेश-निकास गतिविधियों की नियमित निगरानी करने तथा वेयरहाउस प्रबंधन से जुड़े सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और मतदाताओं के विश्वास को और मजबूत करने के लिए सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का निरंतर अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट