Dr Abhishek Child Care

रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान तेज, 17 से 19 मई तक विभिन्न स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान तेज, 17 से 19 मई तक विभिन्न स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा शहर में रेल सुविधाओं और यात्रियों की समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान एवं प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को मानगो और बर्मामाइंस में दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें 17 से 19 मई तक चलने वाले अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई।

यह भी पढे : जमशेदपुर में झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संघ का रक्तदान शिविर आयोजित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

साकची गोलचक्कर पर रविवार को होगा हस्ताक्षर अभियान

संघर्ष समिति की ओर से रविवार को साकची गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के विशेष रूप से शामिल होने की जानकारी दी गई है। अभियान का नेतृत्व समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह करेंगे।

बैठक में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और रेल यात्रियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपील की गई।

मानगो में 19 मई को आयोजित होगा कार्यक्रम

मानगो विधायक कार्यालय उलीडीह, टैंक रोड में आयोजित बैठक में शिवशंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, पप्पू सिंह और कुलविंदर सिंह पन्नू ने अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 मई को मानगो चौक पर शाम 4 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

इस बैठक में विकास साहनी, मुश्ताक अहमद, संजीव सिंह, दीपक गौड़, अशोक सिंह, प्रवीण सिंह, सिरिन अख्तर, मुकेश सिंह, गोपाल सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

बर्मामाइंस में भी चलेगा हस्ताक्षर अभियान

बर्मामाइंस स्थित बाबा कुटी कैरेज कॉलोनी में भी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक कन्हैया सिंह ने किया, जबकि सतीश सिंह, अमित शर्मा और दुर्गा राव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बैठक में लोगों ने रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बर्मामाइंस में 19 मई को शाम 4 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हुए शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू राव ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण मुरारी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और समिति के सदस्यों ने भाग लिया और रेल सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version