सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय रेल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर्स को सरकारी नौकरी पाने का मौका दे रहा है. आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट एवं केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं।
यह भी पढ़े : वैली व्यू स्कूल: कैरियर मेला से बच्चों ने जाना अपना भविष्य
- कुल पद : 4029
- जूनियर इंजीनियर : 3670
- डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट : 324
- केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट : 35
- रेलवे जोन / प्रोडक्शन यूनिट एवं डिपार्टमेंट के अनुसार निर्धारित पदों का विवरण आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त करें।
आप कर सकते हैं आवेदन
संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा करनेवाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं. पद के अनुसार तय योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
आयु सीमा : आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी को छूट मिलेगी.
वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक मूल वेतन दिया जायेगा.
चयन प्रक्रिया : अभ्यर्थियों को सीबीटी-1 एवं सीबीटी-2 में शामिल होना होगा.
- सीबीटी-1: यह 90 मिनट की ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा है, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. इन प्रश्नों में गणित से 30, जनरल साइंस से 30, रीजनिंग से 25 और जनरल अवेयरनेस से 15 अंक के प्रश्न होंगे.
- सीबीटी-2: 120 मिनट की इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें 100 प्रश्न टेक्निकल एबिलिटी और 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, फिजिक्स / केमिस्ट्री, कंप्यूटर व एनवायर्नमेंटल स्टडी से होंगे. सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट होगा.
अंतिम तिथि : 13 सितंबर, 2026
- ऑनलाइन आवेदन करना है. सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये, जबकि महिला / एससी / एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने होंगे.









