सोशल संवाद / डेस्क : Ramayana Advance Booking Collection: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों से शानदार शुरुआती रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन की टिकट बिक्री से ब्लॉक सीटों सहित 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़े : काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की पुष्टि, 21 नवंबर को रिसेप्शन
एडवांस बुकिंग में ‘Ramayana ’ का शानदार प्रदर्शन
‘Ramayana ’ की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू हुई थी। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 22 अक्टूबर की सुबह तक फिल्म के पहले दिन के शो के लिए 3,707 शोज में करीब 1.25 लाख टिकटों की बिक्री दर्ज की गई थी। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर एडवांस बुकिंग का ग्रॉस कलेक्शन 7.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा लगभग 5.12 करोड़ रुपये था।
इन शुरुआती आंकड़ों से फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, रिलीज में अभी समय बाकी है और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में आगे बदलाव संभव है।
हिंदी वर्जन को मिल रहा सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स
फिल्म की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी वर्जन ने कुल एडवांस बुकिंग ग्रॉस में लगभग 92 प्रतिशत का योगदान दिया। इसके बाद कन्नड़ और तेलुगु वर्जन की बुकिंग दर्ज की गई।
दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। प्रीमियम फॉर्मेट में फिल्म देखने के इच्छुक दर्शकों के बीच भी दिलचस्पी दिखाई दे रही है।
भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर कपूर
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘Ramayana ’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है। इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 के अवसर पर रिलीज करने की योजना है।
रिलीज से पहले फिल्म पर टिकी निगाहें
भारतीय महाकाव्य Ramayana पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इसकी भव्य प्रस्तुति, कलाकारों की स्टारकास्ट और बड़े स्तर पर तैयार किए जा रहे विजुअल इफेक्ट्स को लेकर पहले से चर्चा हो रही है।
अब देखना होगा कि एडवांस बुकिंग में मिल रहा शुरुआती रिस्पॉन्स रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कितना असर दिखाता है। फिल्म की वास्तविक सफलता का आकलन सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और कमाई से ही किया जा सकेगा।










