Ramayana: जटायु के दमदार अवतार में दिखेंगे अनुपम खेर, रिलीज हुआ पहला पोस्टर; रावण से करेंगे धर्म की रक्षा के लिए युद्ध

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ramayana: जटायु के दमदार अवतार में दिखेंगे अनुपम खेर, रिलीज हुआ पहला पोस्टर; रावण से करेंगे धर्म की रक्षा के लिए युद्ध

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने अब जटायु का पहला पोस्टर जारी किया है। इस पौराणिक किरदार को दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। पोस्टर में जटायु का प्रभावशाली रूप और विशाल पंख देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढे : सगाई टूटने के कुछ हफ्तों बाद फिर साथ आए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

सामने आया जटायु का दमदार पोस्टर

फिल्म के नए पोस्टर में जटायु की तीखी नजरों और विशाल पंखों को प्रमुखता से दिखाया गया है। मेकर्स ने इस किरदार को ‘धर्म के पंख’ (The Wings of Dharma) नाम दिया है। पोस्टर के जरिए जटायु के साहस, त्याग और धर्म के लिए संघर्ष करने की भावना को सामने लाने की कोशिश की गई है।

अनुपम खेर देंगे जटायु को आवाज

अनुपम खेर फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज से जीवंत करेंगे। Ramayana की कथा में जटायु का महत्वपूर्ण स्थान है। जब रावण माता सीता का हरण करके ले जा रहा था, तब जटायु ने उसे रोकने के लिए युद्ध किया था। रावण की ताकत के सामने कमजोर होने के बावजूद जटायु ने सीता की रक्षा के लिए साहस दिखाया और अपने प्राणों की परवाह नहीं की।

रणबीर कपूर राम, यश बनेंगे रावण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है।

कब रिलीज होगी रामायण?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Ramayana पार्ट 1 की दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की तारीख 5 नवंबर 2026 तय की गई है। वहीं, दूसरे भाग को दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने की योजना है। पहले भाग की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है।

जटायु के पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म के दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। अब सभी की नजर फिल्म के अगले पोस्टर, टीजर और अन्य किरदारों की झलक पर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version