Ramayana TV vs Ranbir Kapoor की Ramayana: पुरानी यादों से नई भव्यता तक, जानिए दोनों की स्टारकास्ट में अंतर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ramayana TV vs Ranbir Kapoor की Ramayana: पुरानी यादों से नई भव्यता तक, जानिए दोनों की स्टारकास्ट में अंतर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय दर्शकों के दिलों में सालों से बसी रामानंद सागर की टीवी सीरीज ‘रामायण’ और अब आने वाली नितेश तिवारी की फिल्म ‘Ramayana को लेकर तुलना शुरू हो गई है। एक तरफ 1987 की टीवी रामायण में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी ने भगवान राम और माता सीता के किरदार को अमर बना दिया था, वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारे इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने जा रहे हैं।

यह भी पढे : सावन में शिव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लासेस पहनकर पूजा करने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल बनाम रणबीर कपूर

टीवी रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। उनकी शांत छवि और अभिनय को आज भी याद किया जाता है। वहीं नई फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके लुक और किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

माता सीता के रूप में दीपिका चिखलिया और साई पल्लवी

रामानंद सागर की Ramayana में दीपिका चिखलिया ने माता सीता की भूमिका निभाई थी, जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। वहीं नितेश तिवारी की फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

रावण के किरदार में यश की एंट्री

पुरानी Ramayana में रावण का किरदार अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था, जिसे काफी सराहा गया था। नई फिल्म में साउथ स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रावण के किरदार को बड़े स्तर पर दिखाने की तैयारी की गई है।

टीवी रामायण की सादगी बनाम नई फिल्म का VFX और भव्यता

1987 की रामायण सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कहानी, भावनाओं और कलाकारों के अभिनय के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हुई थी। वहीं रणबीर कपूर वाली Ramayana को बड़े बजट, आधुनिक तकनीक और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के साथ बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।

दर्शकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती

नई Ramayana के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि पुरानी टीवी रामायण के किरदार लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ चुके हैं। ऐसे में रणबीर कपूर और पूरी नई टीम को दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

जहां टीवी Ramayana अपनी भावनाओं और यादगार किरदारों के लिए जानी जाती है, वहीं रणबीर कपूर की Ramayana तकनीक, बड़े स्तर और नए प्रस्तुतीकरण के लिए चर्चा में है। अब देखना होगा कि नई फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version