Advertisement 2

‘सोनिया विहार ऑनशोर प्रोजेक्ट’ की तेज़ समीक्षा, यमुना को नई पहचान देने की तैयारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
‘सोनिया विहार ऑनशोर प्रोजेक्ट’ की तेज़ समीक्षा, यमुना को नई पहचान देने की तैयारी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में आज दिल्ली सचिवालय में ‘सोनिया विहार ऑनशोर सुविधा परियोजना’ की समीक्षा हेतु एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें IWAI, DDA, दिल्ली जल बोर्ड एवं DTTDC के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में यमुना तट पर विकसित की जा रही Onshore Facility, River Tourism Corridor और क्रूज/ फेरी सर्विस से संबंधित प्रगति, आवश्यक अनुमतियाँ, साइट सर्वे, पर्यावरणीय अनुपालन तथा निर्माण-पूर्व गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

यह भी पढ़े : भागवत बोले- मुस्लिम-ईसाई भारतीय संस्कृति अपनाएं तो वे भी हिंदू: हिंदुत्व सीमाओं में नहीं बंधा

बैठक में मंत्री कपिल मिश्रा की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि सभी सम्बंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए तेज़ी से प्रयास करेंगे। यमुना क्षेत्र में सभी गतिविधियाँ NGT के पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित होंगी। साथ ही IWAI, Delhi Jal Board और DTTDC के बीच इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन को और मजबूत किया जायेगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो तथा सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएँ।

बैठक में प्रस्तुत योजना के अनुसार सोनिया विहार में आधुनिक ऑनशोर सुविधाएँ विकसित की जाएँगी जिनमें टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, रूफटॉप रेस्तरां, सुविनियर शॉप्स, फूड ज़ोन, प्ले जोन, एम्फीथिएटर, यमुना आरती स्थल और यमुना के मध्य म्यूज़िकल वॉटर फाउंटेन जैसे प्रमुख आकर्षण शामिल होंगे। यह परियोजना दिल्ली के पर्यटन, संस्कृति और रिवर-रिवाइटलाइजेशन के प्रयासों को नई दिशा प्रदान करेगी।

इस पहल को लेकर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना को दिल्ली की नई पहचान बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘सोनिया विहार ऑनशोर प्रोजेक्ट’ दिल्ली के रिवर टूरिज़्म को नई दिशा देगा। सभी विभाग समन्वित तरीके से, उच्च गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय-सीमा में कार्य करें। यह दिल्ली के भविष्य का प्रोजेक्ट है और इसे तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ाया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version