Dr Abhishek Child Care

रथ यात्रा 2026: रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी ने लगाया “जगन्नाथ सेवा शिविर 3.0”, 3500 से अधिक श्रद्धालुओं को बांटे शीतल पेय

By Riya Kumari

Published :

Follow
रथ यात्रा 2026: रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी ने लगाया "जगन्नाथ सेवा शिविर 3.0", 3500 से अधिक श्रद्धालुओं को बांटे शीतल पेय
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: रथ यात्रा के पावन अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी ने लगातार तीसरे वर्ष “जगन्नाथ सेवा शिविर 3.0” का सफल आयोजन किया। यह सेवा शिविर बिष्टुपुर स्थित जुस्को कार्यालय के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए शीतल पेय और कोल्ड ड्रिंक्स का वितरण किया गया।

यह भी पढे : लोकायुक्त तक पहुँचा शिक्षा विभाग का मामला, सूचना नहीं मिलने पर राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील

क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष आयोजित सेवा शिविर के दौरान 3500 से अधिक श्रद्धालुओं को ठंडे पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए। श्रद्धालुओं ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए क्लब के सेवा भाव की प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग रहीं। उन्होंने क्लब के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी देते हैं।

सेवा शिविर के आयोजन में क्लब अध्यक्ष रोटरैक्टर अजय दत्ता, सचिव रोटरैक्टर मोहम्मद आमिर, डीआरआरई रोटरैक्टर अमित कुमार, रोटरैक्टर अंकुश, रोटरैक्टर ऋषभ सहित क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में क्लब ने भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया। रथ यात्रा के दौरान आयोजित इस पहल ने श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version