Ravi Kishan Karwa Chauth: पत्नी प्रीति के लिए रवि किशन ने भी रखा व्रत, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के घर मनाया त्योहार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ravi Kishan Karwa Chauth: पत्नी प्रीति के लिए रवि किशन ने भी रखा व्रत, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के घर मनाया त्योहार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने इस बार करवा चौथ का त्योहार पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ खास अंदाज में मनाया। खास बात यह रही कि रवि किशन ने भी अपनी पत्नी के लिए दिनभर व्रत रखा। दोनों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की।

यह भी पढे : Yuvika Chaudhary Karwa Chauth: पति प्रिंस नरूला से दूर रहकर युविका ने मनाया करवाचौथ, फोटो देखकर खोला व्रत

पत्नी के लिए रवि किशन ने भी रखा करवा चौथ का व्रत

रवि किशन ने बताया कि उन्होंने भी पत्नी के साथ व्रत रखा था। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी को ऐसा लगे कि उन्होंने उनके लिए व्रत नहीं रखा। अभिनेता के मुताबिक, दिनभर उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया और केवल कॉफी तथा पानी लिया।

उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फैंस भी पति-पत्नी के इस साथ और आपसी प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।

ब्रजेश पाठक के आवास पर हुआ करवा चौथ सेलिब्रेशन

रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर करवा चौथ मनाया। इस आयोजन में ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी शामिल हुईं। दोनों परिवारों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और चांद के दर्शन के बाद व्रत खोलने की रस्म निभाई।

रवि किशन सफेद कुर्ते में नजर आए, जबकि प्रीति शुक्ला ने गुलाबी रंग का पारंपरिक परिधान पहना था। पूजा के दौरान की तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें दोनों को धार्मिक रस्में निभाते देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

रवि किशन ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। पोस्ट के साथ उन्होंने इस पर्व को प्रेम, विश्वास और दांपत्य जीवन को मजबूत बनाने वाली भारतीय परंपरा बताया। उन्होंने सभी के सुख और समृद्धि की कामना भी की।

रवि किशन और प्रीति शुक्ला की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version