रामलीला में साड़ी पहनने पर पिता ने बेल्ट से पीटा था, रवि किशन ने सुनाई संघर्ष की दर्दभरी कहानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
रामलीला में साड़ी पहनने पर पिता ने बेल्ट से पीटा था, रवि किशन ने सुनाई संघर्ष की दर्दभरी कहानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। हाल ही में उन्होंने करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में अपने बचपन और संघर्ष के दिनों से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक्टिंग के प्रति उनके लगाव से पिता इतने नाराज थे कि एक बार उनकी जमकर पिटाई कर दी थी।

यह भी पढे : Bigg Boss 20: फैमिली वीक में नहीं आएंगी काशवी, स्काउट ओपी से मिलने से किया इनकार

रामलीला में साड़ी पहनने पर पिता ने की थी पिटाई

शो के नए एपिसोड में रवि किशन अभिनेता अक्षय कुमार के साथ पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता पुजारी थे और दूध का कारोबार भी करते थे। पिता चाहते थे कि रवि किशन भी परिवार का काम संभालें या सरकारी नौकरी करें। लेकिन रवि किशन को बचपन से ही एक्टिंग और थिएटर का शौक था। वह अलग-अलग जगहों पर जाकर नाटक किया करते थे।

इसी दौरान एक बार उन्होंने रामलीला में किरदार निभाने के लिए साड़ी पहन ली। जब उनके पिता को इस बात की जानकारी मिली तो वह बेहद नाराज हो गए। रवि किशन के मुताबिक, पिता ने उन्हें बेल्ट और चम्मच से पीटा और बार-बार पूछा कि क्या वह डांसर बनना चाहते हैं।

पिता के विरोध के बावजूद नहीं छोड़ा एक्टिंग का सपना

रवि किशन ने बताया कि उस समय उनके परिवार में फिल्मों और एक्टिंग को अच्छा पेशा नहीं माना जाता था। पिता को लगता था कि इस क्षेत्र में जाने से परिवार की बदनामी होगी। घर में विरोध इतना बढ़ गया था कि उनकी मां ने उन्हें घर छोड़ने में मदद की।

मां के सहयोग से रवि किशन मुंबई पहुंचे और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष शुरू किया। उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि जहां लोग चलकर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं, वहीं वह रेंगते हुए यहां तक पहुंचे हैं।

अक्षय कुमार के साथ शो में दिखी मस्ती

‘कॉफी विद करण 9’ में गंभीर बातचीत के साथ हंसी-मजाक भी देखने को मिला। करण जौहर ने रवि किशन का स्वागत करते हुए उन्हें ‘बिहार का ब्रैड पिट’ कहा। वहीं अक्षय कुमार ने भी उनके मजाकिया अंदाज की तारीफ की। शो के दौरान दोनों कलाकारों ने रवि किशन के चर्चित डांस स्टेप को दोहराया और खूब मस्ती की।

बता दें कि ‘कॉफी विद करण 9’ के नए एपिसोड जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version