Responsive Full Width Slider

जेपीएससी से 847 व जेएसएससी से 1759 नियुक्ति का निकलेगा विज्ञापन

By Sanjana Das

Published :

Follow
जेपीएससी से 847 व जेएसएससी से 1759 नियुक्ति का निकलेगा विज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राज्य में जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितिता पर छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने विधानसभा में प्रस्तुत कृत कार्रवाई प्रतिवेदन (एटीआर) में बताया है कि जेपीएससी द्वारा 847 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला जाना है। वहीं, जेएसएसपी भी 1759 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित होना है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये नियुक्तियां किन विभागों में होंगी।

यह भी पढे : Jamshedpur विधायक सरयू राय अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

राज्य सरकार ने बताया है कि जेपीएससी द्वारा 2020 से अब तक 3377 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की जा चुकी है। जिसमें 798 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित हो चुका है।
वहीं, जेएसएससी द्वारा 2019 से अब तक 39,687 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई है। इसमें से 20,206 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित है। बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने तारांकित प्रश्न के जरिए सवाल उठाया था। गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने 80 आश्वासनों के अनुपालन के संबंध में एटीआर विधानसभा में पेश किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---