सोशल संवाद/डेस्क : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ‘सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स’ (एसएसएससी) ने आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 09 जुलाई 2026 कर दिया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026 थी।

यह भी पढ़े : इंकैब कर्मियों के खातों में दो दिन में जाएगी बकाया राशि
- योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो। उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान हो। उसे वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट्स पर काम करना आता हो।
- वेतनमान : तय मानकों के अनुसार देय होगा।
- आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष से कम हो।
- आवेदन शुल्क : सभी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये, महिलाओं के लिए 875 और दिव्यांगों को 710 रुपये शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स की वेबसाइट (www.sssc.gov.in/) पर जाएं।










