---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

राजस्थान में 355 पदों पर भर्तियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
राजस्थान में 355 पदों पर भर्तियां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सहायक अभियोजन अधिकारी (असिस्टेंट प्रोसिक्यूसन ऑफिसर) के 355 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ राजस्थान राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2026 है।

यह भी पढे : जेएसएससी : इंटरमीडिएट स्तरीय 326 पदों पर होगी नियुक्ति

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र, पद : 355

योग्यता

  • लॉ में डिग्री या इंटीग्रेटेड लॉ का कोर्स किया हो।
  • देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की बोलियों तथा सामाजिक रीति-रिवाजों का ज्ञान हो।

आवेदन शुल्क

  • 600 रुपये। राजस्थान राज्य के एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी/ईबीसी वर्ग (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों के लिए 400 रुपये देय होगा।
  • वेतनमान : ग्रेड-पे 4200 रुपये

आयु सीमा

  • वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 जनवरी 2027 से होगी।

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
  • (https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Candidate Information’ के अंदर
  • ‘Recruitment Advertisements’ पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज पर ASST. PROSECUTION OFFICER 2026 Advt. No. 03/2026-27 for Asst. Prosecution Officer -2026 विज्ञापन के सामने पीले रंग के डाउनलोड एरो पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
  • सबसे पहले एसएसओ आईडी बनानी होगी। इसके लिए
  • (https://sso.rajasthan.gov.in)
  • पर जाकर पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद आईडी और पासवर्ड मिलेंगे। इसे हमेशा संभाल कर रखें। राजस्थान में भविष्य में होने वाली भर्तियों में ऑनलाइन आवेदन के लिए यह जरूरी होगा।
  • होमपेज पर वापस आएं। ‘Apply Online’ पर क्लिक कर निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version