Dr Abhishek Child Care

भारतीय वायु सेना द्वारा मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए भर्ती रैली आयोजित; अंतिम तारीख 18 सितंबर को

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय वायु सेना द्वारा मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। 15 व 18 सितंबर 2023 को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर आयोजित भर्ती रैली में झारखंड के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

15 सितंबर से शुरू होने वाले पहले चरण में 26 दिसंबर 2002 से 26 दिसंबर 2006 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं की मार्कशीट होना अनिवार्य है।

18 सितंबर को होने वाले रैली के अंतिम चक्र में 26 दिसंबर 1999 और 26 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी अथवा 26 दिसंबर 1999 से 26 दिसंबर 2002 के बीच जन्मे विवाहित अभ्यर्थी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की है, वे शामिल हो सकते हैं। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6 बजे से 10 बजे निर्धारित की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version